धौलपुर की पूर्व पार्षद कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव शोभा बाई ने की सभी से टीकाकरण कराने की अपील | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर की पूर्व पार्षद कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव शोभा बाई ने की सभी से टीकाकरण कराने की अपील | New India Times

कोरोना को लेकर पूर्व पार्षद कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव शोभा बाई ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के चलते लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं इसलिए आम से लेकर ख़ास तक हर कोई कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण कराए। राजस्थान की प्रथम किन्नर पार्षद एवं धौलपुर जिले की सेवा दल की महासचिव शोभा बाई ने लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की है। शोभा बाई ने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स की पालना करने जिसमें बार -बार हाथ धोने, जरूरत के वक्त ही घर से बाहर निकलने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने 15 प्लस आयु वर्ग के बच्चों से भी अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की बहुत चिंता है, सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है उनको बूस्टर डोज़ दी जा रही है। इसके लिए वे केंद्र सरकार को धन्यवाद देती हैं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article