युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं प्रतिभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हर्ष यादव भी हुए शामिल | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं प्रतिभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हर्ष यादव भी हुए शामिल | New India Times

देवरी क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अंचल सोनी के द्वारा अपने खेत पर सोमवार को युवा कांग्रेस कार्य कर्ताओं का सम्मेलन एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरी क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव रहे. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप जला कर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्ष यादव का नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंचल सोनी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के अतिथियों का युवा कांग्रेस के लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवरी के क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह सफल आयोजन हुआ है आप सभी युवा कांग्रेस की शक्ति हैं, आप युवा चाहें तो निश्चित ही 2023 में कांग्रेस की सरकार बना सकते हैं. आप सभी युवा एकजुटता के साथ भाजपा की किसान मजदूर व्यापारी आदि विरोधी कार्य प्रणाली को जनता के सामने लाएं व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागृत करें की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली जनहित में ना होकर भाजपा के नेताओं के निजी स्वार्थ में चल रही है. मैं सभी युवा कार्यकर्ताओं से निवेदन करना चाहता हूं आप सभी युवा हर पोलिंग पर अपनी टीम गठित कर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य निश्चित ही ईमानदारी से जल्द से जल्द पूरा करेंगे. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता में से ही विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बने है आज मैं विधायक हूं तो मैं भी पहले युवा कांग्रेस का एक छोटा सा कार्यकर्ता था आप सब में भी कोई भी आगे चलकर विधायक सांसद बन सकता है कांग्रेस आपकी है कांग्रेस के आप आप लोग मजबूत सक्रिय कार्यकर्ता हैं.

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं प्रतिभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हर्ष यादव भी हुए शामिल | New India Times

भाजपा सरकार का हर तौर तरीके से जमकर विरोध करना हम सबकी जिम्मेदारी है आप सबके बीच का में भी हू मैं हर समय सभी युवा कार्यकर्ताओं के साथ हर समय दुख सुख में खड़ा रहूंगा इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निखिल चौक से ने कहा देवरी विधायक हर्ष यादव के द्वारा जिस प्रकार से युवाओं को मुख्य रूप से महत्त्व देकर युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है ऐसे राजनीतिक विधायक युवाओं को हर तरीके से सपोर्ट करने वाले कब मिलते हैं यह देवरी क्षेत्र के युवाओं को गर्व की बात है आपके क्षेत्र के विधायक युवाओं को साथ लेकर चलने वाले तथा युवाओं को महत्त्व देने वाले नेता है मैं धन्यवाद देना चाहता हूं ऐसे नेता व विधायक को जो हमारे युवाओं को हमेशा दिल से सपोर्ट करते हैं लेकिन हम सभी युवाओं का भी फर्ज हैं की क्षेत्र के विधायक को विधानसभा क्षेत्र की हर पोलिंग पर अपनी युवाओं की टीम देखा कांग्रेस को मजबूत कर एक बड़ी लीड के साथ फिर से विजय का परचम लहरा कर क्षेत्र के विधायक को कांग्रेस की सरकार बनाकर फिर से मंत्री बनाना है वही मैं उन कांग्रेसियों से भी कहना चाहता हूं जो रहते तो कांग्रेसमें हैं लेकिन दलाली भाजपा की करते हैं ऐसे नेताओं से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि वह या तो भाजपा में चले जाएं या पूर्ण ईमानदारी से कांग्रेस में शामिल रहे दल बदलू का काम ना करें क्योंकि कांग्रेस हमारी माता है और हमें भी उसके साथ गद्दारी करेंगे तो कभी ईश्वर भी माफ नहीं करेगा इसी दौरान कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु वीरेंद्र लोधी रविंद्र भाटिया अंचल सोनी आदि वक्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कांग्रेस के युवा नेता गौरव पांडे ने किया कार्यक्रम के समापन के बाद समस्त कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रति भोज की व्यवस्था की गई जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को देवरी विधायक हर्ष यादव ने स्वम ही भर्तवाटी दाल परोस कर समस्त युवाओं को खाना खिलाया इस दौरान कार्यक्रम में बाबा राजोरिया अनिल मिश्रा बालमुकुंद सोनी रजनीश जैन रंजन बजाज सुधीर श्रीवास्तव पवन लोधी सौरभ नामदेव रोहित स्थापक राजा बाबू सर खेड़ा भरत यादव राकेश चौरसिया अखिल दुबे दीपक कुर्मी गोलू यादव मोनू भारके गोलू रजक सुनील कुर्मी सुरेंद्र राजपूत साबिर बाबा नम्रता चढार राजा लोधी अंशुल शुक्ला गजेंद्र गुरु नीरज कोष्टि रुपेश कुर्मी आदर्श राजोरिया अभिषेक पुरोहित राहुल खटीक मक्खन कुर्मी शरद नेमा सीताराम यादव मोहन नामदेव राजू दीक्षित आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article