लॉ की शोध छात्रा ने जिला उपभोक्ता फोरम बुरहानपुर सहित खंडवा एवं जावर का दौरा कर प्राप्त की जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लॉ की शोध छात्रा ने जिला उपभोक्ता फोरम बुरहानपुर सहित खंडवा एवं जावर का दौरा कर प्राप्त की जानकारी | New India Times

खंडवा के मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय के एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मालती भिलाला पिता शिवनारायण भिलाला को अपने शोध कार्य को पूर्ण करने हेतु कॉलेज द्वारा दिनांक 10 दिसंबर 2021 को दी गई अनुमति के परिपालन में खंडवा, जावर एवं बुरहानपुर का भ्रमण कर अपने शोध कार्य को संबंधी जानकारी प्राप्त की। जानकारी के अनुसार लॉ कॉलेज की यह छात्रा महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण पर अपना शोध कार्य कर रही है इसी क्रम में उन्होंने 11 दिसंबर 2021 को पुलिस थाना जावर जिला खंडवा पहुंच कर शोध कार्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। 15 दिसंबर 2021 को ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खंडवा एवं जिला उपभोक्ता फोरम बुरहानपुर पहुंच कर अपने शोध कार्य संबंधी जानकारी संकलित एवं एकत्रित कर विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सभी विभाग के अधिकारियों ने शोध छात्रा को सहयोग प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article