भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, पड़ोसी महिला ने पांच वर्षीय मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, पड़ोसी महिला ने पांच वर्षीय मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले 5 वर्षीय बच्चे को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसके घर के सामने खेला करता था।

मिली जानकारी के अनुसार जदा कॉलोनी जेल रोड निवासी जावेद खान का 5 वर्षीय फरदीन घर के सामने खेल रहा था । मां शाहिदा-बी घर के अंदर थीं। इसी बीच शाहिदा बच्चे को बाहर देखने निकली लेकिन उन्हें बच्चा कहीं दिखाई नहीं दिया। अपने तौर पर खोज बीन की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा।आखिर कार थक हार कर वह अपने पति के साथ थाना जहांगीराबाद पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।पुलीस ने मामला दर्ज कर छान बीन शुरू कि तो पता चला कि
घर के सामने खेलने को लेकर अक्सर पड़ोसी महिला से विवाद होता था। इसी बीच फरदीन के साथ खेलने वाले बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे बोरी में भरकर कोई ले गया है।
पुलिस को फरदीन के घर के सामने रहने वाली समरीन पर शक हुआ। पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी। लेकिन जब उस से सख्ती से पूछ ताछ की गई तो उस ने अपना गुनाह कबूल करते हुऐ बताया कि जहांगीराबाद में उसकी मां का घर है। यहां वह आती जाती रहती है। दोपहर करीब ढाई बजे फरदीन घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसने फरदीन को खींचकर अपने घर में ले आई। इसके बाद तार से उसका गला घोटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरा। थोड़ी देर बाद घर आए भाई फरजान को बताया। उसने ऑटो बुलाई। ऑटो से उसका शव लेकर छोला पहुंचे। पुलिस तुरंत समरीन के घर छोला पहुंची। जहां, फरदीन की लाश बोरी में भरी हुई मिली।
पुलिस ने समरीन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। अभी ऑटो चालक फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस की समझाइश के बाद परिवार के लोग माने। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपियों को जहांगीराबाद थाने से दूसरे थाने में शिफ्ट कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article