रोड की हालत खस्ता, दुर्घटना में लोग हो रहे हैं जख्मी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रोड की हालत खस्ता, दुर्घटना में लोग हो रहे हैं जख्मी | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहोलिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के पास से 500 मीटर बंजारी झरिया तक रोड खराब होने के कारण ग्राम वासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. असुविधा इस कदर हो चुकी है कि लोगों के हाथ पैर टूट रहे हैं, मोटरसाइकिलें गिर रही परंतु जिम्मेदार द्वारा ध्यान देकर इसका निराकरण नहीं किया गया जिसके कारण ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करके गुजारना पड़ रहा है. इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस तक नहीं जा पाती अगर किसी मरीज की अचानक तबीयत खराब हो जाए तो बहुत दिक्कतें होती हैं, मोटरसाइकिल से लेकर आते हैं परंतु सड़क खराब होने के कारण वहां भी ग्राम वासियों को दिक्कतें होती हैं. हॉस्पिटल, स्कूल अन्य कामों के लिए एक ही रास्ता है जिससे 3 गांव के लोग रोजाना आना-जाना करते हैं. ग्राम वासियों की मांग है कि जिम्मेदार द्वारा ध्यान देकर समस्या का निराकरण करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article