यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में मौसमी बीमारियों के चलते मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूता मीटिंग व जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धौलपुर शहर के वार्ड 26 सहित विरजापाडा, इस्लामपुरा, ग्वालियर गेट, पुरानी सराय, कच्चीकुई में रैली निकाली गई एवं डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान लोगों में जागरूकता लाने के लिए डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बच्चू तिवारी, गांधी कन्या विघालय प्रधानाचार्य रेखा त्यागी, आशा कुशवाह, रेखा सिंह, स्नेहलता श्रीवास्तव, रामअवतार गर्ग, अजीत गुप्ता, वार्ड वासी अजीत, शैलेन्द्र तिवारी, राजू पचौरी, राजा खान, आरिफ, वालेंटियर्स प्रभारी प्रदीप राजौरिया, भू० आभिलेख निरिक्षक
परवेश खाँ, मोहम्मद जाकिर हुसैन, वालेंटियर्स आमील खान (मोगली), मुन्ना अब्बासी, चेतन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
