मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत सरकार के अ.जाति आयोग सदस्य सुभाष पारधी वेकोलि मुख्यालय पहुंचे, नागपुर एरपोर्ट में उनका स्वागत sc/st एम्प्लाइज यूनियन वेकोलि अध्यक्ष बी एन बरडे, सचिव संजय वाल्मिकी, जसवंत सिंह, प्रकाश गुलाबके ने किया। वेकोलि के सीएमडी ने भारत सरकार की अथिति का स्वागत किया. वेकोलि मुख्यालय में wcl कामगारों की 25 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कन्हान क्षेत्र से गए नेताओं ने कन्हान क्षेत्र की बंद हिती खदानों और रोजगार के विषय में भी चर्चा की. वहीं आयोग सदस्य द्वारा सरकार के सामने इन मुद्दों को रखने की बात भी कही गई।
