अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्ही वी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बहार “मोदी प्रॉपर्टी मेला” लगाकर कर प्रदर्शनी दिखाई वहीं साथ में बेरोजगार वकील ने मूंगफली की दुकान, बेरोजगार इंजिनियर ने चाय की दुकान, बेरोजगार डाॅक्टर ने जूते पाॅलिस की दुकान और बेरोजगार शिक्षक ने फल और सब्जी की दुकान लगाकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार ने जिस तरह से युवाओं से रोजगार देने के वादे किये थे उसी तरह से उन वादों को भूल चुकी है. युवा कांग्रेस ने देश और प्रदेश में मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाकर मोदी सरकार को अपने वादे याद दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया है.

त्रिपाठी ने कहा भाजपा की मोदी सरकार ने उनके मित्र पूँजीपतियों को देश की संपत्ति कौड़ियों के दाम में बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. मोदी-शाह मिलकर लगातार उपने मित्र अडानी और अम्बानी के मुनाफे के लिए देश की जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढा़ते जा रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, युवा कांग्रेस से अनिल मिश्रा, विमल बाथम, वीरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र यादव, आकाश चौहान, रोहित राजौरिया, राहुल मंडलोई, रवि परमार, समर्थ समाधिया, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, गुलाम, देवेंद्र, सिद्धार्थ झा, विजय साहू, गब्बर वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
