नेहरू स्टेडियम खेल मैदान कीचड़ और दलदल में तब्दील, खेल प्रेमी सहित विद्यार्थी हो रहे हैं खेल से वंचित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नेहरू स्टेडियम खेल मैदान कीचड़ और दलदल में तब्दील, खेल प्रेमी सहित विद्यार्थी हो रहे हैं खेल से वंचित | New India Times

जुन्नारदेव का नंदलाल सुद उत्कृष्ट विद्यालय का नेहरू स्टेडियम खेल मैदान जो एक मात्र खेल मैदान है वह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है. विद्यार्थियों का आवागमन भी इसी ग्राउंड से स्कूल समय पर चालू रहता है फिर नगर पालिका द्वारा बारिश के पहले कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई ताकि मैदान कीचड़ और दलदल में तब्दील ना हो. पहले व्यवस्था बनाने की बात कही गई थी लेकिन अब व्यवस्था के नाम पर कीचड़ और दलदल देखने को मिल रहा है. स्कूल खुलने के बाद जहाँ कीचड़ और दलदल से आवागमन करने को विद्यार्थी मजबूर हैं वहीं खेल प्रेमियों में भी काफी निराश है. वह बारिश के कारण अपने खेल पर प्रतिबंध लगाए बैठे हैं और कुछ लोग यहां से 5 किलोमीटर दूर कन्हान स्टेडियम वर्कआउट सहित अपने खेल के प्रदर्शन के लिए जाते हैं. बहुत ही दुखद बात है कि नगर पालिका द्वारा मीडिया में आश्वासन देने के बाद व्यवस्था नहीं बनाई गई. बारिश से पूर्व ही फोटो खिंचवा कर जनता को सिर्फ आश्वासन दिया परंतु काम के नाम पर कीचड़ और दलदल से नगरवासी परेशान हैं. नगर में भी कीचड़ और दलदल अधिकतर देखने को मिलेगा. वहीं एकमात्र स्टेडियम का हाल भी आप देख सकते हैं, बारिश के इन दिनों में खेल मैदान सहित जुन्नारदेव शहर के अधिकतर वार्ड में पानी की निकासी की व्यवस्था नहींं है जिससे वार्ड वासी सहित नगर की जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदारों द्वारा आश्वासन के अलावा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article