अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए चार ट्रेक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया सीज | New India Times

हनीफ खान, चन्दौली (यूपी), NIT:

अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए चार ट्रेक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया सीज | New India Times

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण व टाप टेन वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा चन्दौली हरिश्चन्द्र सरोज द्वारा गठित टीम द्वारा आज 13.09.2021 को पई चौराहे के पास चेकिंग के दौरान 4 ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ अवैध रुप से बालू लाद कर परिवहन करते समय पकडा गया जिसको अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में खडा कराया गया.उक्त के सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही हेतु प्रभारी खनन अधिकारी चन्दौली को अवगत कराया गया है। अवैध रुप से बालू लदे पकड़े गये चारों ट्रैक्टर मय ट्राली सीज कर कंदवा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने वाली टीम का विवरण-
1.उ.नि. अजय कुमार यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 2.उ.नि. अनिल कुमार वर्मा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 3.ह 0 का 0 कमलेश यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 4.का ० विपिन तिवारी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article