देवरी के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ बृहद लार्वा सर्वे | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ बृहद लार्वा सर्वे | New India Times

देवरी विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग और महिला बालविकास विभाग के कर्मचारियों ने डेंगू के नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर देवरी के समस्त वार्डों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे किया गया। जिसमें घरों में लंबे समय से जमे पानी को बर्तनों, कूलरों से हटाया गया और लार्वा को नष्ट किया गया इसके अलावा लोगों को डेंगू के नियंत्रण की जानकारी दी गई और घरों में पानी जमा न करने का अपील की गई। जिसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिस डॉ अर्चना शरण, मलेरिया इंस्पेक्टर दामोदर लाडिया, फीवर क्लिनिक प्रभारी डॉ शालिनी जैन और महिला बालविकास विभाग प्रभारी लीना घोष के साथ आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मैदानी स्तर पर डेंगू नियंत्रण के लिए कार्ययोजना अनुसार सर्वे कार्य किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article