आंगनवाड़ी केन्द्र तिरला में मनाया गया 'मातृ वंदना' सप्ताह | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आंगनवाड़ी केन्द्र तिरला में मनाया गया 'मातृ वंदना' सप्ताह | New India Times

आंगनवाड़ी केन्द्र तिरला क्र. 7 पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में तिरला की समस्त गर्भवती माताओं, धात्री माताओं एवं अन्य महिलाओं हेतु सेक्टर तिरला पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंति डावर द्वारा मातृ वंदना सप्ताह अन्तर्गत स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति पाटीदार, सपना परमार, जमना पटेल, नाथी वानखेड़े, काली मुकाती, ऊषा वैद्य उपस्थित रहीं। पर्यवेक्षक व कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को तिरंगा थाली अर्थात हरि सब्जियां (हरा रंग), दालें (केसरिया रंग), दूध-दही भोजन में लेना है साथ ही विटामिन C के उपयोग के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही समस्त गर्भवती महिलाओ को कोविड-19 का टीका लगवाने की समझाइश दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article