शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री जी की घोषणा क्रमांक C0537 के क्रियान्वयन के संबंध में छात्राओं की आत्मरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्पोर्ट्स ऑफिसर जिला कोच (कराटे) श्रीमती शालिनी मिश्रा के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। श्रीमती शालिनी मिश्रा युवा एवं कल्याण विभाग में जिला स्तर पर कराटे की कोच हैं। उन्होंने आत्मरक्षा एवं सुरक्षा पर महिलाओं एवं छात्राओं के लिए किस प्रकार के प्रशिक्षण किए जाते हैं उसके बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा छात्राएं अपना स्टेमिना बढ़ाएं एवं अपने आप को सशक्त बनाएं। उन्होंने दैनिक जीवन में दौड़ के महत्व को समझाया। उनके अनुसार 2 से 3 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ प्रत्येक छात्र छात्राओं के लिए जरूरी है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही वह अपनी क्षमताओं को विकसित कर आत्मरक्षा कर पाएंगी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रो प्रीतिका पाटीदार ने किया, स्वागत भाषण वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ नूतन राजपूत द्वारा दिया गया। अतिथि का परिचय एवं अभिवंदन डॉ पूजा शर्मा विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आभार डॉ अंकिता सोनी ने प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक, प्रो सेवंता मूवेल, डॉ प्रगति जैन, प्रो ममता भायल, डॉ मनोज पाटीदार, प्रो रितु मथुरिया, प्रो अजय सोलंकी, प्रोफ़ेसर मोनिका डाबर, महाविद्यालय के सभी महिला प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article