मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अरविन्द सिंह चौहान थानाध्यक्ष जैतीपुर, उ0नि0 संजीव कुमार थाना जैतीपुर, उ0नि0 नगेन्द्र सिंह आदि टीम ने
4 सितम्बर को गश्त व चेकिंग के दौरान थाना जैतीपुर पुलिस टीम ने 2 लोगों 1. श्रीपाल पुत्र नत्थूलाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम भुडेली थाना दातागंज जनपद बदायूं 2. कुंवरपाल पुत्र लक्ष्मण उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम वसावन थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली को बनखण्डी पुलिया से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 2 चोरी की मोटरसाईकिल हीरो होन्डा स्पेलन्डर प्लस व बजाज पल्सर 150 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी बरामद की. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने जेल दिया है।
