अंशुल अग्रवाल ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन, समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए अंशुल अग्रवाल को किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

अंशुल अग्रवाल ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन, समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए अंशुल अग्रवाल को किया गया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की मथुरा महिला युवा इकाई की महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल ने जन्मदिन पर श्री राधाकृष्ण वृद्धा आश्रम वृंदावन में पहुंचकर वृद्ध माताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की तरफ से सुश्री अंशुल अग्रवाल को समाज के हित में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि लोग आज होटल में जन्मदिन मनाते हैं उसका कोई महत्व नहीं है अगर किसी को जन्मदिन मनाना है तो ऐसे वृद्ध आश्रम, विधवा आश्रम, अनाथालय में अपने जन्मदिन मनाने का महत्व अलग होता है इसलिए आज मैंने वृद्धा आश्रम वृंदावन में पहुंचकर अपना जन्मदिन वृद्ध माताओं के साथ मनाया है. वृद्ध माताओं के बीच में अपना जन्मदिन मना कर मुझे नए प्रकार की अनुभूति प्राप्त हुई है.

अंशुल अग्रवाल ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन, समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए अंशुल अग्रवाल को किया गया सम्मानित | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमेशा खुशियां बांटने से हमारी खुशी दुगनी हो जाती है, जब ऐसे बेसहारा लोगों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हैं और जन्मदिन में हम जो प्रसाद ऐसे लोगों को देते हैं उसके बदले में आशिर्वाद मिलता है उससे सभी की आत्मा तृप्त होती है और संतोष मिलता है. हमारी टीम लगातार ऐसी जगहों पर समय समय पर कार्य करती रहती है. युवा महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिसोदिया ने कहा कि युवा ऐसे ही समाज के बीच कार्य करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर समाज अच्छी दिशा में जाएगा, आगे भी ऐसे ही काम करती रहेंगी. युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा, हमारी टीम लगातार समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही है आज उसी अलग अंदाज में जन्मदिन को मनाया गया है. वृद्धा आश्रम में सभी माताओं ने सुश्री अंशुल अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर इस चॉकलेट के साथ गुलाब के फूल देते हुए बांके बिहारी जी की तस्वीर भेंट करके अपना आशिर्वाद दिया. इस अवसर पर राधा कृष्ण वृद्ध आश्रम की संचालिका डॉली शर्मा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, वृंदावन महिला अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बंसल, प्रवीण मिश्रा, ललित बंसल, नीतू सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article