महाराजपुर पुलिस ने 67 बछड़ों से भरे कंटेनर को जप्त कर 4 आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर पुलिस ने 67 बछड़ों से भरे कंटेनर को जप्त कर 4 आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज | New India Times

देवरी तहसील के थाना महाराजपुर में सोमवार को अपराध क्र. 232/21 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत महाराजपुर थाना प्रभारी द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई. जिसमें एक कंटेनर UP 17AT 1472 जो सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था जिसे रात्रि करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर रोका तो उसमें नाटा बछड़े मवेशी भरे हुए थे जिन्हें बीना गौशाला में सुरक्षार्थ छोड़ा जिसमें 67 बछड़े निकले। अवैध बछड़ों का व्यापार कर रहे 4 आरोपियों जितेंद्र पिता बुंदेल सिंह अहिरवार निवासी भोपाल, आरिफ पिता फुरसत खां विदिशा, अब्दुल पिता बाबू खां शाजापुर, बन्नू पिता बिरदी खां विदिशा के खिलाफ कार्यवाही की गई। थाना महाराजपुर से थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह भदौरिया व अन्य स्टाफ द्वारा कार्यवाही में सहयोग किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article