रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर नगर परिषद द्वारा आयोजित नगर के कम्युनिटी हॉल में हितग्राही संवाद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा से वर्चुअल जुड़कर हितग्राहियों को संबोधित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करने वाले पात्र हितग्राहियों को राशी दी गई.
मेघनगर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक, मेघनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया, नगर परिषद अधिकारी श्री विकास डावर, इंजीनियर श्री गुप्ता, मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, इंजीनियर श्री विनोद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री मुकेश मेहता, जिला महामंत्री श्री गौरव खंडेलवाल, भाजपा युवा नेता मनीष डामोर, श्री प्रेमसिंह बसौड, बाबू मचार, लाखन देवाणा, श्री रसिया पारगी, भाविक बारोट, मुकेश बामनिया, आदी युवा नेता कार्यकर्ता पत्रकार ओर हितग्राही उपस्थित थे.
