शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

युवक कंग्रेस नेता सैय्यद सऊद हसन ने लोक निर्माण विभाग PWD प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई से मिलकर नरेला विधानसभा स्थित ढाई साल से बंद पड़े सुभाष नगर ओवरब्रिज को चालू करने की मांग की. पहले भी PWD सेक्रेटरी पीसी बारसकर से मिलकर ओवरब्रिज को खुलवाने की मांग उठाई थी.
लगभग 50 करोड़ की लागत से नरेला विधानसभा में बना सुभाष नगर ओवरब्रिज, जो ढाई साल पहले ही पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन आज भी वह ब्रिज अज्ञात कारणों से बंद है जिसकी शिकायत कल शुक्रवार को युवक कांग्रेस नेता सैय्यद सऊद हसन ने PWD प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई से की और इसे जल्द चालू करने की आवाज़ उठाई.
आपको बता दें कि सुभाष नगर रोड से प्रतिदिन लाखों की तादाद में वाहन चालक अब सर्विस लेन से गुज़रने को मजबूर हैं, जिसके चलते किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है.
कांग्रेस नेता सैय्यद सऊद हसन ने पहले भी PWD सेक्रेटरी पीसी बारसकर से मिलकर ओवरब्रिज को खुलवाने की आवाज़ उठाई थी.
