रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा कृषि विभाग परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंच कर वृक्षारोपण किया गया।यहां पर उपसंचालक कृषि द्वारा पुष्प गुच्छ से कलेक्टर का स्वागत किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सोहन कनाश, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग श्री नगीन रावत, आत्मापरियोजना संचालक श्री गौरीषंकर त्रिवेदी, तहसीलदार श्री प्रवीण अहोरिया, कृषि विभाग के श्री संतोष मौर्य, श्री एच.एस.चौहान, श्री एस.के. जोशी एवं प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह उपस्थित थे। इनके द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया. विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
