तीन माह से वेतन न मिलने पर जनपद पंचायत कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश, धरने पर बैठ दिया एसडीएम को ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

तीन माह से वेतन न मिलने पर जनपद पंचायत कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश, धरने पर बैठ दिया एसडीएम को ज्ञापन | New India Times

मंगलवार को जनपद पंचायत देवरी के नौ कर्मचारियो ने सामूहिक अवकाश पर जाकर अपनी मांगों को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया एवं देवरी एसडीएम अमन मिश्रा, जनपद सीईओ देवेन्द्र कुमार जैन को ज्ञापन देकर जनपद पंचायत परिसर में धरने पर बैठे. सभी कर्मचारियो ने बताया कि माह अपैल 2021 से जून 2021 तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है एवं माह जुलाई 2021 की 05 तारीख निकल चुकी है सभी कर्मचारी अपने वेतन से जीवन यापन करते हैं, यदि किसी कर्मचारी के वेतन आभाव से उसको या उसके आश्रित परिवार के साथ कोई घटना होती है तो इसकी पूर्ण जबावदारी शासन की रहेगी. समस्त जनपद पंचायत में पदस्थ कर्मचारी दिनांक 6-07-2021 से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जब तक कि वेतन प्राप्त नहीं होता है. इस दौरान धरने पर वैठी जनपद पंचायत देवरी की लेखापाल श्रीमति राजश्री सोनी ने कहा कि वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं क्योंकि लगभग एक साल से एक दो तीन माह में वेतन मिलता है लेकिन इस बार चौथा माह लगने के बाद वेतन न आने से सभी कर्मचारी परेशान हैं. वहीं जनपद पंचायत के सहायक लेखा पाल मदन दुबे ने कहा कि हम सभी जनपद कर्मचारियों को माह अपैल से तीन माह का वेतन नहीं मिला है और पिछले एक साल से दो-तीन माह रोककर वेतन दिया जाता है, हम लोग शीघ्र वेतन प्रदान कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.

इनका कहना है…

जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिसमें उनको तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या बताई है जिसके सम्बंध में मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर शीघ्र वेतन सम्बंधी समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करूंगी: कुमारी आंचल आठया, अध्यक्ष जनपद पंचायत देवरी.

तीन महीने से शासन स्तर पर बजट नहीं आया है इसलिये समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके सम्बंध में पत्र लिखा गया है जिससे समस्या का निराकरण किया जा सके: देवेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जनपद पंचायत देवरी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article