रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के नूर ए मोहम्मदी मस्जिद पर जागरुकता अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को टीके की अहमियत बताते हुए समझाईश दी गई.
अधिकारियों की टीम में अनुविभागीय अधिकारी श्री आकाश सिंह, श्री लक्ष्मी नारायण गर्ग, नायब तहसीलदार अजय चौहान, नगर परिषद अधिकारी विकास डावर, आदि अधिकारियों की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को टीके की अहमीयत बताकर प्रोत्साहित किया गया.
इस मौके पर मेघनगर नूर ए मोहम्मदी मस्जिद के सदर एडवोकेट हाजी सलीम शेरानी, मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान मंसूरी, मुफ्ती अशफाक खान, पत्रकार निसार शेरानी, गफ्फार भाई शेरानी, अबरार खान, अशफाक शेरानी, इस्माईल पठान, सौएब शेरानी, डॉक्टर इमरान शेख, फिरोज पठान, सोहेल शेरानी आदि समाज के लोगों की उपस्थिति में अधिकारियों ने समझाइश दी.
