महासंघ एकीकृत शिक्षक व सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत करीमपुर में 1500 माक्स किये गए वितरित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महासंघ एकीकृत शिक्षक व सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत करीमपुर में 1500 माक्स किये गए वितरित | New India Times

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत शिक्षक व ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा आज जनजागृति अभियान चलाकर 1500 से अधिक हाथ से निर्मित मास्क वितरित किये गए व कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। करीमपुर ग्राम पंचायत सरपंच अंजना कुशवाह व महासंघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि आम जन को वचाने की राज्य सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही है औऱ राज्य सरकार द्वारा मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी के आम नागरिक को कार्य करने होंगे. 18 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन में भाग लेना चाहिए, वैक्सीन लगवाने से किसी भी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, वैक्सीन लेने से लोग डरे नहीं, कोरोना को भगाएं. ग्राम पंचायत द्वारा पिछले दिनों प्रचार प्रसार किया है व हर गांव को सेनेटाइजर करवाया है व मास्क वितरण भी किया गया है जिसमें आज महासंघ के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया है। सरपंच प्रतिनिधि लोकमन कुशवाह व महासंघ सदस्यों ने शोशल डिस्टनसिंग की पालना के बारे में ग्राम विसायतीपुरा, किरारपुरा, नारीपुरा, करीमपुर में बताया औऱ सोशल डिस्टनसिंग के महत्व को समजाये जिससे इस कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके. अगर घर से बाहर जाना है तो हर हाल में मास्क लगाकर जाने की प्रेरणा दें जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके. आज हाथ द्वारा निर्मित मास्क दिये गये हैं औऱ आगामी दिनों में भी ग्राम पंचायत व महासंघ मिलकर कार्य जारी रखेगा जिससे गरीब, निराश्रित के काम आ सके औऱ कोरोना से बचाव हो सके। इस अवसर पर चिंकू चौधरी, जगदीश गोस्वामी, दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, शेरसिंह, शोवरन सिंह, हाकिम सिंह, बबलू, योगी, तोरन सिंह, नारायण सिंह, वीरेंद्र, कप्तान सिंह, धर्मसिंह, रंजीत जाट, बनबारी लाल, राजेन्द, प्रताप सिंह, बासदेव, पीतम, अशोक, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article