अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि हज-2021 यात्रा पर जाने वाले आवेदक जो अर्हता रखते हैं जिसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से हज समिति द्वारा दी गयी है, उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन की डोज तथा वैक्सीन के नाम सहित तथा विगत 6 माह से किसी चिकित्सालय में भर्ती होने तथा हज यात्रा पर जाने की इच्छा से सम्बन्धित सूचना आनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।
