जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बताया घोषणा वीर, आपदा में भी नहीं बांटा अनाज | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बताया घोषणा वीर, आपदा में भी नहीं बांटा अनाज | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने गुरूवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज़ करते हुए कहा कि घोषणा करना और फिर उस का पालन नही करना ये हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक शौक है और इस शौक को पूरा करने में वे ये भी भूल जाते हैं कि आज जनता कितनी परेशान हैं, किस मुसीबत में है, बस मुंह उठाकर केवल घोषणा कर देते हैं और जनता आस में लगी रहती है, जो कभी पूरी नही होती। शिवराज जी अपने इस शौक को बदलो और देखो की जनता किस परेशानी के दौर से गुजर रही है ?
उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री को फिर से जनसेवा की सलाह दी है।ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पार्टी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आज तक किसी को इस कोरोना काल में अनाज नही मिला है।अतः तुरन्त उपलब्ध कराया जाए।
श्री रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 ऐसी कैटिगरी, जिस में बीपीएल से हटकर जो सामान्य वर्ग के लोग आते हैं,उन्हें तीन माह का अनाज दिया जाएगा किन्तु उनकी इस घोषणा का कोई पालन नही हुआ और पूरे जिले में एक भी व्यक्ति को अनाज नही मिला यहां तक कि बीपीएल वालो में भी किसी को एक माह, तो किसी को दो माह का ही अनाज दिया गया।
उन्होंने तत्काल इस मांग को पूरी कर सभी को अनाज उपलब्ध कराने की मांग की अन्यथा उन्हों ने इसे मुद्दा बनाकर उग्र आंदोलन की धमकी दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article