3 साल पहले फोटो खींचकर दिया था आश्वासन, आज तक नहीं बना कुआं; पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 19 टेक मोहल्ले में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व पंचायत के कर्मचारी कुएं निर्माण कार्य के लिए गांव पहुंचे थे। उस दौरान ग्रामीणों को गड्ढे के पास खड़ा कर फोटो खींची गई थी। ग्रामीणों ने जब पूछा कि कुएं का निर्माण कब तक होगा, तब पंचायत की ओर से जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था।

लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी कुएं का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण आज भी पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कुएं का निर्माण कार्य कब शुरू होगा और उन्हें पानी की समस्या से कब राहत मिलेगी।

ग्रामीण फूलबत्ती सूर्यवंशी, राकेश किरण, संदीप राय, श्रीलाल उइके, मदन उइके, रामकली उइके, अरुण कावरेती, प्रेम कावरेती, मोनू राकेश सहित अन्य लोगों ने जल्द से जल्द कुएं निर्माण कराने की मांग की है।

वहीं पनारा पंचायत का कहना है कि छोटा पनारा टेक मोहल्ला वार्ड नंबर 19 का कुएं निर्माण कार्य योजना में शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article