ललिता गुर्जर के द्वारा किए गए वीरता कार्य के लिए राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाने की मांग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ललिता गुर्जर के द्वारा किए गए वीरता कार्य के लिए राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाने की मांग | New India Times

ललिता गुर्जर के एक युवती द्वारा अपहरण में सम्मिलित एक युवक को वीरता का परिचय देते हुए जान जोखिम में डालकर धर दबोचा गया था. वास्तव में इस अदम्य साहस का परिचय देते हुए जिस प्रकार इस घटना का सामना किया गया वह वास्तव में सराहनीय कदम है, धन्य है बेटी ललिता गुर्जर जिसने बहादुरी का परिचय देकर धौलपुर जिले का मान सम्मान इज्जत बढ़ाने का कार्य किया है. ऐसी गौरवशाली बेटी को राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, क्षेत्रीय विधायक लोकप्रिय युवा नेता रोहित बोहरा एवं कैबिनेट मंत्री वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रदुमन सिंह जी से समस्त गुर्जर समाज धौलपुर मांग करता है कि इस बहादुर बेटी ललिता गुर्जर को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनवाने की सिफारिश कर सम्मानित करें. ललिता गुर्जर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव नादौली में मुन्ना लाल उर्फ जनरल सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच की पुत्रवधू है, इस वीरांगना बेटी का राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, यदुवीर सिंह गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष भारत गुर्जर, प्रदेश मंत्री विकास गुर्जर, युवा नेता गजेंद्र सिंह, मनीष छावनी, जनक सिंह महेंद्र सिंह आदि द्वारा बहादुर बेटी ललिता गुर्जर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं राजस्थान सरकार से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाने की मांग की गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article