बुरहानपुर के सेवानिवृत्त यूनानी मेडिकल ऑफिसर हकीम डॉक्टर कबीर आलम कादरी का भोपाल में निधन, भोपाल में ही किया गया सुपुर्द ए खाक | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के सेवानिवृत्त यूनानी मेडिकल ऑफिसर हकीम डॉक्टर कबीर आलम कादरी का भोपाल में निधन, भोपाल में ही किया गया सुपुर्द ए खाक | New India Times

बुरहानपुर के काली फाटक स्थित शासकीय यूनानी औषधालय के पूर्व युनानी चिकित्सा अधिकारी एवं यूनानी मेडिकल कॉलेज बुरहानपुर के मानद प्राचार्य हकीम डॉक्टर कबीर आलम कादरी (75) का 30 अप्रैल 2021 को दिन में करीब 11:30 बजे भोपाल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे. शासकीय यूनानी औषधालय काली फाटक में पदस्थी के बाद उनका ट्रांसफर मध्य प्रदेश के बेगमगंज हो गया था और यहीं से वे सेवानिवृत्त भी हुए। मूलता उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले डॉक्टर कादरी ने सेवानिवृत्ति के बाद बेगमगंज में ही सकुनत अख्तियार कर ली थी। हकीम डॉक्टर परवेज़ आलम कादरी सहित उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। परवेज़ आलम कादरी भी बुरहानपुर के एक प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक हैं। मरहूम की तदफीन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्राप्त अनुमति का पालन करते हुए सीमित लोगों की उपस्थिति में भोपाल के जहांगीराबाद स्थित झदा कब्रिस्तान में असर की नमाज के बाद अमल में आई। जनाजे की नमाज मोहम्मद अमजद खान मिस्बाही ने पढ़ाई। डाॅक्टर कबीर आलम कादरी के निधन से यूनानी चिकित्सा जगत सहित बुरहानपुर एक योग्य यूनानी चिकित्सक से वंचित हो गया है। बुरहानपुर के समस्त यूनानी चिकित्सकों ने उनके निधन पर अपनी हार्दिक शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए अल्लाह से उनके मगफिरत की दुआ की है। साथ ही दुआ की है, कि अल्लाह उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article