मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में एक आवश्यक बैठक का आयोजन कर शिशु मंदिर के संचालन हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन सरस्वती शिक्षा मध्य प्रदेश के महाकौशल प्रांत के जिला सचिव राजेंद्र कुमार नंदनवार सहित चुन्नीलाल जी बोपचे विभाग समन्वयक की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर की जुन्नारदेव इकाई का गठन किया गया. उक्त बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण जैन को समिति का नया अध्यक्ष घोषित कर कार्यकारिणी का गठन किया. बाल कल्याण समिति जुन्नारदेव द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण जैन की सहमति पर एच एल जैस्वाल समिति के उपाध्यक्ष होंगे इसी क्रम में समिति के सचिव व्यवस्थापक हेतु इंजीनियर अरविंद परिहार को नियुक्त किया गया सह सचिव पद पर एवं व्यवस्थापक पद पर राजेश श्रीवास्तव सहित कोषाध्यक्ष हेतु अशोक बत्रा समिति सदस्य के रूप में रवि चतुर्वेदी श्रीमती नीलम मिगलानी नियुक्त किए गए. उक्त नियुक्त पत्र सरस्वती शिक्षा परिषद मध्य प्रदेश के महाकौशल प्रांत के प्रादेशिक सचिव डॉक्टर नरेंद्र कुमार कोष्टी के हस्ताक्षर युक्त पत्र दिए संस्था का संचालन कुशल रूप से एवं सांस्कृतिक संस्कारित शिक्षा का संचालन एवं उचित देखरेख व्यवस्थापन का दायित्व दिया गया. उक्त बैठक में अधिवक्ता शंकर लाल सेन अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव सहित राजेंद्र वर्मा विजय साकल्ले उपस्थित रहे.
