बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से किया गया प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से किया गया प्रदर्शन | New India Times

मध्यप्रदेश में सभी विश्वविद्यालय की कक्षाएं सुचारु रुप से प्रारंभ करवा दी गई हैं लेकिन विश्वविद्यालय के हॉस्टल नहीं खुलने से छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने शिवराज सरकार और कुलपति की सद्बुद्धि के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गांधीवादी तरीके से एक दिवसीय उपवास रखकर हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर सत्य भवन के सामने प्रदर्शन किया। जिसको देखते हुए कुलपति ने तत्काल उच्च शिक्षा के आयुक्त को पत्र लिख कर हॉस्टल खोलने की अनुमति मांगी और उपवास खत्म करवाने के लिए कुलपति ने पहुंच कर आश्वासन दिया कि जल्द ही हॉस्टल खोले जाएंगे.

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से किया गया प्रदर्शन | New India Times

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी विभागों की कक्षाएं सुचारू रूप से चालू करवा दी गई एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा भी करवाई जा रही है लेकिन छात्र छात्राओं के आवास के लिए हॉस्टल नहीं खोले जा रहे हैंहैं.

परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में 6 हॉस्टल हैं जिसमें तीन बॉयज हॉस्टल और तीन गर्ल्स हॉस्टल हैं जिनके ना खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

रवि ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राएं निम्न और मध्यम वर्ग से आते हैं ना ही छात्राओं के पास कोई आय का स्त्रोत रहता है जिसकी वजह से अन्य जिलों के छात्र छात्राओं को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

इस मौके पर हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाडा, समन्वयक समर्थ समाधिया, अंकेश अहिरवार, हिमांशु पांडेय, सिद्धांत आचार्य, नीरज सिंह, राहुल खरत, भव्य सक्सेना, प्रदेश सचिव अक्षत दुबे, विवि अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रिंस बघेल, लक्की चौबे, शैलेंद्र पवार, देवेंद्र सोंनरे अनुराग दुबे सुनील सिंह मृदुल विवेक पाटीदार विशाल पाटिल, राम भाई, सौरभ देवघर, संदीप जांगडे, धीरज वर्मा और सभी छात्र मौजूद थे.
अबरार परमार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल नहीं खोले गए तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article