8 साल के बच्चे ने गुल्लक तोड़कर मस्जिद के लिए दिया ₹100 का दान | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

8 साल के बच्चे ने गुल्लक तोड़कर मस्जिद के लिए दिया ₹100 का दान | New India Times

एक 8 साल के धार्मिक संस्कारवान बच्चे ने अपनी गुल्लक को तोड़कर मस्जिद के कलर के कार्य के लिए ₹100 का दान देकर धर्म के प्रति अपनी भावना को अभिव्यक्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए नियामतपुरा बुरहानपुर के हाफिज अब्दुल करीम हाफिज अब्दुल रईस ने बताया कि मोहम्मद सैफ़(8 वर्ष) पिता मोहम्मद सलीम पान वाले, निवासी सिलमपूरा,बुरहानपुर, जो कि मदरसा अंजुमन इस्लाहुत तलबा तालीमुल कुरान में धार्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उसने गुल्लक में डाल रखी है। उक्त गुल्लक में ₹ 100 जमा करके उस बच्चे ने वो पैसे मस्जिद सुल्तानिया में कलर के काम में दान कर दिए। उक्त धार्मिक संस्कारवान बच्चे की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article