अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे अमानगंज से 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पिपरवाह में एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम पटेल पिता रम्मू पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मोहार, जिला पन्ना का का रहने वाला है जो अपनी मोटरसाइकिल से अमानगंज से अपने गृह ग्राम मोहार की ओर जा रहा था तभी पन्ना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डायल हंड्रेड की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य अमानगंज लाया गया। जहां गंगाराम के सिर पर 6 टांके आए एवं उनका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया। जिसे डॉक्टर एम.के. गुप्ता एवं रमेश रैकवार द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद कटनी रेफर कर दिया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा संबंधित घटना की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article