टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जावली व सुनहेड़ा की टीम ने जीता सेमीफाइनल मैच | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जावली व सुनहेड़ा की टीम ने जीता सेमीफाइनल मैच | New India Times

समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल मैच में गढ़ी कलंजरी की टीम 6 रन से हार गई और जावली की टीम ने मैच जीत लिया। इसके अलावा द्वितीय सेमीफाइनल मैच धारीपुर व सुनहेड़ा के बीच खेला गया, इसमें सुनहेड़ा की टीम ने धारीपुर की टीम को 50 रन से हराकर मैच जीत लिया। पहले मैच की विजेता टीम के पवन कसाना को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, वहीं द्वितीय सेमीफाइनल मैच में मोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, वह सुनहेड़ा का खिलाड़ी है। रविवार को जावली व सुनहेड़ा की टीम के बीच दोपहर 11 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर फिल्मी सितारे, समाजसेवी व गांव के गणमान्य लोग भाग लेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article