मेहलका इकबाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के विधायक के करीबी साथी और कांग्रेस के पूर्व पार्षद कलीम पहलवान का गणपति नाका पर होटल शबनूर पैलेस नामक रेस्टोरेंट का अवैध अतिक्रमण आज दिन में लगभग 10- 11 बजे के दरमियान एसडीएम बुरहानपुर के पर्यवेक्षण में 20 अधिकारियों कर्मचारियों और लगभग 50 सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। विगत सप्ताह ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस अवैध अतिक्रमण की नप्ती की कार्यवाही संपन्न की थी। एसडीएम बुरहानपुर काशीराम बडोले ने मीडिया कर्मियों को बताया कि ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण को तोड़ने के लिए प्रशासन से वांछित सहयोग के साथ पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। जनचर्चा है कि कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से एक वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जनचर्चा यह भी है कि बुरहानपुर के विधायक अपने पीड़ित साथी की मदद करने में असहाय नजर आए। शाह चमन वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के अध्यक्ष सैयद इसहाक अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से प्रश्न किया है कि मान लिया यह अतिक्रमण है। लेकिन सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता का क्यों ? क्या बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई अभियान चलाया जाएगा ? रोड से जितनी दूरी पर यह अवैध निर्माण दिख रहा है ठीक उतने ही दूरी पर एक नया निर्माण होता हुआ दिख रहा है। उस पर कार्रवाई किया जाना चाहिए या नहीं और अगर किया जाना चाहिए तो दूसरा नंबर कब लगेगा ? और शहर में ज्यादातर लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करके बेच दिए उन पर कारवाई कब होगी ? सिंधी बस्ती में तो कब्रिस्तान की जमीन पर दारू की कलाली है इस कलाली को भी तोड़ दिया जाना चाहिए। शहर में ऐसे कई अवैध कब्जा करके रखे लोगों ने उन सबों को भी नष्ट कर देना चाहिए। लेकिन हमें मालूम है ऐसा नहीं हो सकता और इस लिए कि रसूखदार लोगों का है।
