पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 03.02. 2021 को एम.एस.सी प्राणी शास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं को उनके कोर्स एवं प्राचार्य डॉ आर सी एवं आइक्यूएसी सेल के प्रभारी डॉ आई एस सस्त्या के निर्देशानुसार जीवाश्म अध्ययन हेतु मनावर स्थित जीवाश्म म्यूज़ियम “हरिपद जीवाश्म आनंदमठ “भेजा गया। म्यूज़ियम में जीवाश्म का अवलोकन एवं मार्गदर्शन श्री विशाल वर्मा जी द्वारा दिया गया उन्होंने उनके म्यूजियम में संग्रहित डायनासोर इरा से लेकर नवीनतम पाए गए जीवाश्म पर व्याख्यान दिया एवं उनके द्वारा संग्रहित किए गए जीवाश्म का विस्तार से छात्र /छात्राओं को अध्ययन कराया । उन्होंने शार्क मछली के दांतो से लेकर डायनासोर के अंडे तक का विस्तार से अध्ययन कराया। इस जीवाश्म अवलोकन दौरे के कार्यक्रम में प्राणी शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा शर्मा,डॉ मनोज पाटीदार, प्रो ममता भायल, प्रो प्रीतिका पाटीदार, प्रो अजय सोलंकी, डॉ अंकिता सोनी, प्रो रितु मथुरिया एवं प्रो प्रियंका भटेवरा जैन शामिल रहे।
