जुन्नारदेव एसडीएम मधुवनत राव धुर्वे ने मोरकुंड मोहल्ला क्लास का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों के लिए उचित व्यवस्था मुहैया कराने के दिये निर्देश | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव एसडीएम मधुवनत राव धुर्वे ने मोरकुंड मोहल्ला क्लास का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों के लिए उचित व्यवस्था मुहैया कराने के दिये निर्देश | New India Times

एसडीएम मधुवनत राव धुर्वे द्वारा माध्यमिक साला मोरकुंड की संचालित मोहल्ला क्लास ग्राम टाटरवाड़ा का निरीक्षण किया गया जिसमें छात्रों की शैक्षणिक स्थिति की जांच कर छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की गई तथा प्रधान पाठक को छात्रों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गणित विषय का अध्ययन श्यामपट के माध्यम से कराए जाने का आदेश दिया गया साथ ही आर एन एल एम द्वारा चलाए जा रहे सिलाई सेंटर उमरिया फदाली का भी शुभारंभ किया गया। सिलाई केंद्र में 30 सिलाई मशीन के माध्यम से छात्रों को दी जाने वाली गणवेश 10 सामूह की महिला द्वारा तैयार जानी है। जिस में उपस्थित ओ पी जोशी बीआरसी, मनोज पटेल, एन.आर.एल.एम. के सहायक प्रबंधक एवं समस्त ग्राम वासी एवं स्टूडेंट उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article