क्षेत्रीय विधायक ने किया 16 लाख 25000 रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन, विधायक निधि से नगर के विभिन्न वार्डों में होंगे निर्माण कार्य | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय विधायक ने किया 16 लाख 25000 रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन, विधायक निधि से नगर के विभिन्न वार्डों में होंगे निर्माण कार्य | New India Times

क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने देवरी नगर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए विधायक निधि मद से स्वीकृत 16 लाख 25000 के निर्माण कार्य मिपूजन किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
उपस्थित थे।

देवरी नगर के विभिन्न वार्डो में नागरिकों की मांग के अनुरूप विधायक निधि मद से स्वीकृत किए गये नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, कक्ष निर्माण एवं
चबूतरा निर्माण सहित अन्य 16 लाख 25000 रूपये लागत के 10 कार्यो का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के करमकमलों से संपन्न हुआ। नगर के
जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक ने विधि विधान से पूजन के उपरांत गेंती चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्यो में गांधी वार्ड में नाली निर्माण, महाकाली वार्ड में खेरापतिके समीप निर्माण, पृथ्वी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण, महाकाली वार्ड में मानस भवन के अतिरिक्त कक्ष का निमाण, कौशल किशोर वार्ड में नाली निर्माण, खण्डेराव वार्ड, पृथ्वी वार्ड एवं सुखचैन वार्ड में छत सहित चबूतरा निर्माण एवं महाकाली वार्ड में गंगा मंदिर के पास सामुदायिक भवन में निर्माण कार्य शामिल
है।

इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, बालमुकुंद सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव, विजय गुरू, संजय बृजपुरिया, अरविंद शांडिल्य, अनिल मिश्रा,
रजनीश जैन, मुकेश कोष्टी, राकेश चौरसिया, सुरेन्द्र वैरागी, कलू सकवार, पूरज रजक, मदव वालिया, शरद सोनी, भुवनेन्द्र लोधी, श्रीकृष्ण पांडे अनंतराम रजक,
सुरेश झिरा, विजयशंकर गोवा, गजेन्द्र गुरू, सौरभ नामदेव, आशीष बाबा राजौरिया, सौरभ बृजपुरिया, डी.पी.रिछारिया, गौरव पांडे, भरत रजक, नीरज कोष्टी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article