सांसद विवेक नरायण शेजवलकर ने स्वयं साइकिल चला कर निकाली साइकिल रैली | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सांसद विवेक नरायण शेजवलकर ने स्वयं साइकिल चला कर निकाली साइकिल रैली | New India Times

ग्वालियर जिले में “सम्मान” अभियान के तहत विविध गतिविधियाँ जारी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट से स्टेशन तक साइकिल रैली निकाली गई। सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साथ ही साइकिल चलाकर वे स्वयं भी रैली में शामिल हुए।
ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी साइकिल चलाकर समाज को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
ज्ञात हो महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा “सम्मान” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं के प्रति सम्मान व जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article