सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी देवपुर मार्ग पर बिंदाखेड़ा गांव के पास शनिवार की सुबह एक बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पूरे लाल साहब मजरे गहिरी गांव निवासी 15 वर्षीय सुजीत पुत्र हरिशंकर पासी अपने चाचा के लड़के सूरज पुत्र कल्लू प्रसाद के साथ शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से सेमरी आ रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक असन्तुलित होकर चांदो भगवान बक्सखेडा गांव के पास पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर खीरों पुलिस घटना अस्थल पर पहुंचकर दोनों को खीरों सी एच सी लाई जहां दोनों की मौत हो गई। खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया दोनों की मौत हो चुकी है। पीएम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
