पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय द्वारा स्पाइडर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर गूगल मीट एप के माध्यम से लेक्चर एवं डॉक्यूमेंट्री का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत बीएससी एमएससी के छात्रों ने लाभ दिया। इसमें सीनियर प्रोफेसर प्रोफेसर डॉ विपुल शर्मा साइंस कॉलेज डिपार्टमेंट ने स्पाइडर पर प्रेजेंटेशन दिया एवं उनके द्वारा स्पाइडर पर बीबर अवार्ड से नामांकित मूवी का प्रदर्शन किया। वेबीनार का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर आरती पांडेय के द्वारा किया गया। इस वेबीनार में आइक्यूएसी हेड प्रोफेसर सत्य सत्य जी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड पूजा शर्मा द्वारा किया गया। परिचय प्रोफेसर द्वारा दिया गया एवं आभार प्रोफेसर रितु मथुरिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त प्राणी शास्त्र विभाग के प्रोफेसर मनोज पाटीदार, प्रोफेसर अजय सोलंकी, अंकिता सोनी मौजूद थे।
