कड़ाके की ठंड में रैन बसेरा में रहने वाले गरीबों के हाल देखने निकले एसडीएम | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

कड़ाके की ठंड में रैन बसेरा में रहने वाले गरीबों के हाल देखने निकले एसडीएम | New India Times

अम्बेडकरनगर जनपद में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। कई दिनों से धूप ठीक से न निकलने के कारण गलन काफी बढ़ गई है, जिससे लोग ठंड से बेहाल हैं। वहीं अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। अलाव जलाने के साथ-साथ अकबरपुर सदर एसडीएम मोहम्मद मोइनुल इस्लाम रैन बसेरा और सड़कों के किनारे झोपड़पट्टी में रह रहे लोगों को लगातार कंबल वितरण कर, लोगों को ठंड से बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। मीडिया संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बताया कि गरीब असहाय लोगों का दिन तो किसी तरह कट जाता है मगर रात तो बड़ी मुश्किल से कटती है। अकबरपुर अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्या ने बताया कि सदर एसडीएम द्वारा रात्रि 8:00 बजे के करीब रैन बसेरों में जाकर उनका जायजा लिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए अकबरपुर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन शहजादपुर फौव्वारा, रैन बसेरा मोहसिन पुर मंसूरपुर, लोहिया चौक, दोस्तपुर रोड, जिला अस्पताल रैन बसेरा, साईं प्लाजा के बगल तहसील तिराहा लगभग 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई, क्षेत्रों में लोगों को ठंड से बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article