मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों में किसान सम्मेलन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनारा में किसान सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज जी चौहान द्वारा प्रसारण के माध्यम से केंद्र सरकार की किसान योजनाओं के संबंध में किसानों को समझाया गया साथ ही किसान हितग्राहियों को खरीद फसल नुकसान के संबंध में बताया गया जिसमें ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र के किसान और महिलाएं बड़ी तादाद में ग्राम पंचायत पनारा में उपस्थित दिखाई पड़ी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच भागवती धुर्वे, सचिव स्वरूप मालवीय, सहायक सचिव कमलेश सोमकुवर, सचिव आरिफ खान द्वारा किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सहायक सचिव कमलेश सोमकुवर सहयोगी आरिफ खान द्वारा सभी किसानों के फार्म वगैरा भरे जा रहे हैं जिनका खरीफ की फसल में नुकसान हुआ है और केंद्र सरकार के द्वारा किसी कानून जो लाए गए हैं उन संबंधों में किसानों को समझाया गया कि इनसे किसानों को क्या-क्या लाभ होने वाले हैं और केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार नई नई योजनाएं लाकर किसानों को आगे बढ़ा रही है।
