अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति महोदय को विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन। जिसमें जिला संयोजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के सत्र 2019 में बीए बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण थे लेकिन सत्र 2020 के परीक्षा परिणाम में अधिकतर विद्यार्थियों की विषयों को ड्यू कर दिया गया है।COVID-19 महामारी के कारण विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार गत वर्ष परीक्षा परिणाम के 5% बोनस अंक के आधार पर द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण करना था परंतु अधिकतर छात्रों को द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में दो या तीन विषयों में विद्यार्थियों को फेल दर्शाया गया है जो विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है कुलपति महोदय से निवेदन है कि परीक्षा परिणाम में हुई धांधलेबाजी के कारण विश्वविद्यालय के अधिकतर विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में घिर गया है, छात्र हितों को देखते हुए परीक्षा परिणाम में बदलाव जल्द से जल्द करके इसका हल निकाला जाए।

ज्ञापन देते समय तमेश राज, मोहम्मद तौसीब,आयुष मंगल, बरकत खान, रजत मंगल, अजीत खान, अफसर, बादशाह, संगीता कुमारी, अभिषेक सैन, किशन कुशवाह व अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article