वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति गोला गोकर्णनाथ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्री ज्ञापन पत्र उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जनपद खीरी के शहर गोला गोकर्णनाथ जो छोटी काशी के नाम से विख्यात है यहां पर तमाम छोटे-बड़े धार्मिक स्थल हैं उन स्थलों में सरोवर प्रमुख है जिन पर लगातार भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिस पर अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की कृपा करें नीचे लिखित विवरण का विस्तार पूर्वक अवलोकन करें।
1- सतौती सरोवर पर लगातार कब्जा किया जा रहा है, और सरोवर का अस्तित्व काफी संकुचित कर दिया गया है और लगातार किया जा रहा इस संदर्भ में तमाम शिकायतें की गई उस पर पैमाइश से भी हुई फिर भी लगातार कबजा जारी शीघ ही इस ओर ध्यान ना दिया गया सतोति सरोवर का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और इस ओर प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन भी नहीं करा पा रहा।
2- इसी प्रकार त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में भद्र कुंड सरोवर काफी बड़ा था जिसका अस्तित्व ही समाप्त करने का कुचक्र किया गया इस संदर्भ में तत्कालीन उप जिलाधिकारी श्री योगानंद पांडे को ज्ञापन पत्र देकर हिंदू संगठनों ने इस सरोवर का मूल स्वरूप में लाने का अनुरोध किया था जिस पर तत्काल उप जिलाधिकारी ने पिलर गढ़वा के हदबंदी कर दी थी लेकिन कुछ दिनों उपरान्त फिर भू माफियाओं ने पिलर उखाड़ कर फेंक दिए और कब्जा करना प्रारंभ कर दिया आज सरोवर का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर सरोवर को मूल स्वरूप में लाने का प्रयास कराने का कष्ट करें।
3- ब्लॉक कुम्भी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हैदराबाद में एक चक मार्ग को अवरुद्ध कर कच्चा पक्का निर्माण कर सरकारी दिए गए हैं जिससे चक मार्ग खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा उपरोक्त की गाटा संख्या 245 हे जिसको खाली करवाने की कृपा करें।
4- ग्राम पुनरभू ग्राण्ट तहसील भवन के लिए अधिग्रहित भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया उपरोक्त जमीन को खाली करवा कर उस पर गो आश्रय बनवाने का कष्ट करें जिससे आवारा पशुओं को आसरा मिल सके।
इस दौरान राजीव कुमार वर्मा समिति के अध्यक्ष, महासचिव अशोक कुमार मुन्ना, विधानसभा अध्यक्ष गोला मनोज गुप्ता, नगर प्रभारी हसन रजा बरकाती, नगर अध्यक्ष राजेश अर्कवंशी उर्फ पिंटू सिंह, नगर संयोजक अमित गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
