शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष नगरपालिका चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने बाड़ी में ली बैठक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष नगरपालिका चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने बाड़ी में ली बैठक | New India Times

आगामी नगरपालिका चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के सम्बंध में आज पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बाड़ी थाना पर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना धौलपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी एवं थानाधिकारी थाना बाडी को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। चुनाव में व्यवधान पहुंचाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर निष्पक्ष, भयरहित और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के अलावा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का भी ध्यान रखने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article