आगामी नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी मुस्लिम विकास परिषद, अपने प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारने पर भी करेगी विचार | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी मुस्लिम विकास परिषद, अपने प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारने पर भी करेगी विचार | New India Times

मुस्लिम विकास परिषद की जिला इकाई पुराने भोपाल के 40 वार्डों में नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी, यह बात परिषद के जिला अध्यक्ष मुजाहिद अली खान ने एक प्रेस नोट जारी कर कही है। उन्होंने कहा कि पुराने भोपाल को सभी राजनैतिक दलों ने अनदेखा किया है। यही नहीं पूर्व में जिन प्रतियाशियों को टिकट दिए गए जीतने के बाद उन्होंने भी भोपाल को स्वछ, सुंदर बनाने में कोई रूचि नहीं ली।

आगामी नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी मुस्लिम विकास परिषद, अपने प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारने पर भी करेगी विचार | New India Times

श्री खान ने बताया कि इन्हीं सब कारणों से परिषद ने पुराने भोपाल के लगभग 40 वार्डो में अपने नुमाइंदे तैनात किए हैं जो इन वार्डों में प्रत्याशी पद के उम्मीदवारों की छान बीन करेंगे और जो प्रतेयशी सक्षम, जुझारू ईमानदार होने के साथ साथ जन सेवा की भावना रखता होगा चाहे किसी भी पार्टी अथवा जाति वर्ग व समुदाय से तअल्लुक रखता हो या निर्दलीय प्रत्याशी ही क्यों न हो परिषद उस का समर्थन करेगी तथा परिषद की पूरी टीम उस प्रत्याशी के लिए काम करेगी और वार्ड में उस प्रत्याशी को जिताने कि हर मुमकिन कोशिश करेगी। इसी के साथ श्री खान ने आगे बताया कि अगर किसी वार्ड में ऐसा प्रतेयाशी नहीं मिलता है तो परिषद अपना प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article