रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली रंभापुर चौकी के ग्राम माल टोडी में सूने चार मकानों को अज्ञात चोरों ने रात्रि में निशाना बनाया। चोरों ने समाजसेवी बहादुर हाड़ा के पुराने मकान के अंदर घुसकर चोरी की। मकान मालिक समाजसेवी बहादुर हाड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मेघनगर में रहते हैं।
चोरों ने सुने मकान को अपना निशाना बनाकर कमरे में रखीं अलमारी एक तिजोरी का ताला तोड कर सोने – चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बहादुर हाडा को उनके भाई ने दूरभाष पर चोरी की सूचना दी।

बहादुर हाडा अपने पूरे परिवार के साथ सुबह अपने पुराने वाले घर आये तो देखा कि घर के बाहर के मेन दरवाज़ा का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे और घर के अन्दर रखी एक गोदरेज अलमारी के लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे। घर पर हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुँची!
वही परिजन से मिली जानकारी के अनुसार पैतृक एक सोने की अंगूठी, सोने पोची, नाक का कटा व चांदी का हाथ कड़ा, कदौरा चांदी का,चांदी सिक्के और 3500₹ नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
वहीं तीन मकान जो कि मालटोड़ी पर गोविंद चुनी लाल हाड़ा, नीलेश उदयसिंग हाड़ा, अशोक उदयसिंग नायक के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है। सभी के मकान का भी मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और तीनों सुने मकानों में गोदरेज अलमारी का ताला तोड़ कर समान अस्वस्थ कर दिया लेकिन चोरों को कुछ नहीं मिला, वह यहां चोरी करने में असफल रहे। फ़िलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
सूचना मिलने के बाद हम मोके पर पहुंचे, रात को चोरों ने चार सुने मकानों को निशाना बनाया है जिनमें से तीन मकानों पर चोरों को सफलता नहीं मिली वहीं बहादुर हाड़ा के मकान से चोरों ने हाथ साफ किया है। पुलिस परिजन से सामग्री का आकलन कर रही है फिर बताया जायेगा कि कितने की चोरी हुई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है: चौकी प्रभारी रंभापुर हरिसिंह चूंडावत।
