मो.मुजम्मिल/मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा राम साहू, उपाध्यक्ष अरुण जयसवाल, इनायत उल्ला खान, हफीज खान, अनिल कुमार एवं बड़ी तादाद में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्र की दो प्रमुख राजनीतिक विभूतियों से जुड़ा ऐतिहासिक दिवस पर जयंती मनाई गई। राष्ट्र की पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न श्रद्देय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेलजी की जयंती पर कांग्रेस परिवार ने एक-एक कर फूल माला अर्पित करते हुए याद किया एवं उनके कार्यों की ससराहना की।
