गोला टूरिज्म ने किए अभिव्यक्ति के पुरस्कार वितरण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला टूरिज्म ने किए अभिव्यक्ति के पुरस्कार वितरण | New India Times

गोला टूरिज्म द्वारा मार्केट बास्केट व गो 69 पिज़्ज़ा के सहयोग से अभिव्यक्ति 2.O के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम ब्रिक हाउस रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कोविड 19 से बचाव के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। अभिव्यक्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश यादव उपजिलाधिकारी गोला रहे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री वीरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, प्रदेश सचिव, पत्रकार समाज कल्याण समिति व श्री श्याम किशोर अवस्थी, प्रधानाचार्य मां शारदे विद्या मंदिर रहे।इस कार्यक्रम में टॉप 25 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

गोला टूरिज्म ने किए अभिव्यक्ति के पुरस्कार वितरण | New India Times

उपजिलाधिकारी जी ने कहा कि गोला टूरिज्म बहुत श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। गोला नगर की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को अपने ज्ञान और तकनीक की सहायता से अभिव्यक्त करने के लिए हम इनकी प्रशंसा करते हैं। गोला टूरिज्म के संस्था प्रमुख विनायक श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य नगर की विरासत और प्रतिभा को मजबूत मंच के साथ प्रदर्शित करना है और गोला टूरिज्म उसमें अग्रसर है। अभिव्यक्ति कार्यक्रम का मंच संचालन गोला टूरिज्म के मिलिंद शुक्ला ने किया। अभिव्यक्ति कार्यक्रम में राजेन्द्र सोनी, प्रसिद्ध चित्रकार, शांतनु सिंह चौहान, संचालक, ब्रिक हाउस व मार्केट बास्केट, गौरव वर्मा, संचालक गो 69 पिज़्ज़ा व गोला टूरिज्म से प्रशांत मिश्रा, प्रेम गुप्ता, प्रशांत तिवारी, विशेष वर्मा, अनुज त्रिवेदी, आशुतोष वर्मा, शिवांशु वर्मा व प्रांशु मिश्रा उपस्थित रहे।अभिव्यक्ति के विजेता अंकित शाह, सुधांशु वर्मा, सुरभि शुक्ला, तुषार अवस्थी व अर्पित मिश्रा सहित टॉप 20 पुरस्कृत हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article