दबंगों से तंग हिरदागढ़ के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दबंगों से तंग हिरदागढ़ के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हिरदागढ़ में रेत ठेकेदार बता कर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि ये लोग गांव वालों को धमकी दे कर रात में अवैध रेत के स्थानों पर घूम रहे हैं एवं शराब पीकर महिलाओं एवं गांव वालों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं एवं ग्रामीणों को हथियारों से धमकाया भी जाता है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जुन्नारदेव थाने में आकर किया। एसडीएम मधुबन तराव धुर्वे, एसडीओपी ए के सिंह, आरक्षक रवि उईके को ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर दुर्व्यवहार करना इनकी आदत सी हो चुकी है जिससे परेशान होकर ग्राम हिरदागढ़ से जुन्नारदेव में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर अनिल, अर्जुन, रवि, अरुण के अलावा बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article