भोपाल क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर से 12 जुआरियों को किया गिरिफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर से 12 जुआरियों को किया गिरिफ्तार | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर के एयरपोर्ट रोड़ स्थित अख्तर भाई के फार्म हाउस के पास खेत में बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को 52 ताश के पत्ते एवं नगदी 58,600/- रूपये समेत गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि एयरपोर्ट स्थित अख्तर भाई के फार्म हाउस के पास खेत में बिजली के खंभे के नीचे 10 से 12 लोग रूपये पैसों से ताश-पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान अख्तर भाई के फार्म हाउस पहूंचे, जहां आड़ में छिपकर देखा तो 10-12 लोग खेत में बिजली के खंभे के नीचे ताश पत्तों पर रूपये पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, टीम की मदद से सभी 12 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआं एक्ट का होने से आरोपियों के विरूद्घ प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं नगदी 58,600/- रूपये जप्त कर गिरफतार किया गया।

गिरफतार आरोपियों का विवरण

  1. अयूब हसन पिता हसन खान, पता- 332, जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल।
  2. निसार खान पिता अब्दुल, पता-119, जवाहर कॉलोनी ऐशबाग, भोपाल।
  3. युसेफ अदिन पिता शाकिर आदिन, पता- 123, जवाहर कॉलोनी ऐशबाग, भोपाल।
  4. अरसद पिता अब्दुल वाजिद, पता-786, गली न0 07, अहमद अली कॉलोनी, ऐशबाग, भोपाल।
  5. आमीन खान पिता सदीक खान, पता-106, जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल।
  6. समीर खान पिता जमीर खान, पता-05, स्टेट गैरेज के पीछे, जहांगीराबाद, भोपाल।
  7. इरशाद अली पिता लयाकत अली, पता-196, इंदिरा नगर, पुलिस चौकी के सामने टीला जमालपुरा, भोपाल।
  8. मतीन खान पिता मो0 अली खान, पता-380, नारियलखेड़ा, शारदा नगर, गली नं.-02, गौतम नगर, भोपाल।
  9. जैद अली पिता मकसूद अली, पता-पाल साहब वाली गली, चर्च रोड़, जहांगीराबाद, भोपाल।
  10. संतोष कुमार पिता रामबाबू विजयवर्गीय, पता-394, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ऐषबाग, भोपाल।
  11. फैसल फारूकी पिता मुस्लिम फारूकी, पता-23, बड़ वाली मस्जिद, जहांगीराबाद, भोपाल।
  12. नवेद पिता मोह0 शहीद, पता-गली न0 02, ऐशबाग स्टेडियम, जवाहर कॉलोनी, भोपाल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article